Mirai movie box office collection day 1: पहले दिन की शानदार कमाई, हनु-मैन को भी पीछे छोड़ा

Mirai movie box office collection day 1 : तेजा सज्जा की यह पैन इंडिया फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने तेजा सज्जा की पिछली सबसे सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म हनु-मैन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। काल्पनिक पौराणिक कथाओ पर आधारित इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है, एक सप्ताह में ही फिल्म के बजट के बराबर कलेक्शन कर सकती है।

Mirai movie box office collection day 1
Mirai movie box office collection day 1
Mirai movie box office collection day 1

Mirai ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉरमेंस दिया। मिराई मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 12 करोड़ रुपये ( अनुमानित ) है। इस फिल्म ने तेजा सज्जा की पिछली पैन इंडिया फिल्म हनु-मैन का रिकॉर्ड तोडा, जिसने पहले दिन 8.05 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

Mirai की जबरदस्त ओपनिंग और सकारात्मक मौखिक प्रमोशन फिल्म के लिए अच्छा साबित हो रहा है। आने वाले सप्ताहांत में यह फिल्म और अधिक कमाई कर सकती है, और इस साल की सबसे बड़ी पैन इंडिया हिट फिल्म साबित हो सकती है।

Mirai मूवी सीट ऑक्यूपेंसी 

मिराई की हिंदी सीट ऑक्युपेंसी पहले दिन 10.86% रही। इसमें सुबह के शो में 5.55% सीट ऑक्युपेंसी रही, दोपहर के शो में 10.16% सीट ऑक्युपेंसी रही, शाम के शो में 10.71% सीट ऑक्युपेंसी रही और सबसे अधिक रात के शो में 17.00% सीट ऑक्युपेंसी रही। शो दर शो इसकी सीट ऑक्युपेंसी बढ़ती रही।

Mirai movie box office collection day 1 Hindi seat occupancy
Mirai movie box office collection day 1 Hindi seat occupancy
Source- sacnilk

दक्षिण भारत के क्षेत्रो में विशेषकर तमिलनाडु में 19.50% सीट ऑक्युपेंसी, केरला में 16.69% सीट ओक्यूपेन्सी और कन्नड़ में 5.86% सीट ऑक्यूपेंसी रही। सबसे अधिक तेलगु थिएटर्स में 68.59% सीट ऑक्यूपेंसी रही है। तेलगु में सुबह के शो में 56.20% सीट ऑक्यूपेंसी, दोपहर के शो में 63.61% सीट ऑक्यूपेंसी, शाम के शो में 70.75% सीट ऑक्यूपेंसी और रात के शो में 83.81% सीट ऑक्यूपेंसी रही।

Mirai movie box office collection day 1 Telgu seat occupancy
Mirai movie box office collection day 1 Telgu seat occupancy Source- sacnilk
Mirai मूवी कास्ट और प्रोडक्शन 

Mirai मूवी कास्ट और प्रोडक्शन 

Mirai: Super Yodha तेलगु भाषा की फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फिल्म है। कार्तिक गात्तमानेनी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है, और इसे निर्देशित भी उन्होने ही किया है। पीपल मीडिया फक्ट्री के बैनर तले बनी इस फिल्म को टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने प्रोडूस किया है। इस पैन इंडिया फिल्म को आज 12 सितम्बर 2025 को अनेक भाषा में रिलीज किया गया है। तेजा सज्जा, मंचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम ने इस फिल्म में अभिनय किया है। 169 मिनट लम्बी इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। 

पैन इंडिया रिलीज़ के लिए बढ़ाया गया बजट 

पहले इस फिल्म को 30 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जाना था, लेकिन बाद में व्यापक वीएफएक्स और पैन इंडिया रिलीज़ के कारण इसके बजट को बढाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया गया। इस फिल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट 18 अप्रैल 2024 को की गयी थी, और इसे 18 अप्रैल 2025 को रिलीज करना था, लेकिन पैन इंडिया रिलीज़ की वजह से डबिंग और पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हुई, इसलिए इस फिल्म अब रिलीज किया गया है।

Mirai मूवी की कहानी 

Mirai मूवी की कहानी 

इस फिल्म की कहानी पौराणिक कहानी पर आधारित है। यह फिल्म सम्राट अशोक के नौ पवित्र ग्रन्थ की रक्षा कर रहे महान योद्धा मिराई की कहानी है। इन नौ ग्रंथो में साधारण मनुष्य को देवता बनाने की शक्ति है। मिराई को ब्लैक स्वॉर्ड नामक निर्दयी समूह जिसका नेतृत्व महाबीर लामा कर रहा है, से नौ ग्रंथो की रक्षा करनी है। महाबीर लामा इस ग्रंथो को पाकर संसार को अंधकार में डूबना चाहता है।

स्रोत – sacnilk

यह भी पढ़े –

अगस्त 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप कार, मारुती सुजुकी का जलवा जारी सूची में टाटा और हुंडई भी शामिल

Leave a Comment