जून में करिश्मा कपूर के पूर्व व्यवसायी पति संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपये की सम्पति को लेकर विवाद हो गया है। करिश्मा कपूर के बच्चो द्वारा दिल्ली उच्च न्यायलय में मुकदमा दायर किया है, जिसमे उन्होने संजय कपूर की विधवा पत्नी प्रिय सचदेवा कपूर पर वसीयतनामा में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने सार्वजानिक रूप से करिश्मा के बच्चे कियान और समायरा को समर्थन दिया है।

क्या है मामला ?
इसी साल 12 जून 2025 को पोलो खेलने के दौरान 53 वर्षीया संजय कपूर की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गयी। इसके बाद संजय की 30,000 करोड़ रुपये ( अनुमानित ) की सम्पति के वसीयत में उनके बच्चे का नाम शामिल नहीं था। तो संजय और करिश्मा के बच्चो ने दिल्ली उच्च न्यायलय में मुकदमा दर्ज कर दिया। अब अदालत ने संजय की पत्नी प्रिया कपूर को संजय की मृत्यु 12 जून 2025 तक संजय की सभी चल और अचल सम्पतियो का विवरण देने का निर्णय दिया है।
प्रिया के वकील ने कहा बच्चो की 1,900 करोड़ रुपये की सम्पति
जिस पर प्रिया का मुकदमा लड़ने वाले वरिष्ट अधिवक्ता राजीव नायर का कहना है “यह विवाद अब मात्र कानूनी प्रक्रिया तक सीमित नहीं है। आने वाले महीनों में यह मुकदमा न केवल अदालत में गूंजेगा, बल्कि मीडिया की सुर्खियों और जनचर्चा का भी केंद्र बनेगा।” साथ ही उन्होने खुलासा किया मुकदम दायर करने के 5 दिन पहले ही करिश्मा और संजय के बच्चो को 1,900 करोड़ रुपये की सम्पति मिली थी। माननीय न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने अंतरिम राहत प्रार्थित करने वाली याचिका पर संज्ञान लेते हुए प्रतिवादीगण को नोटिस जारी किया तथा तीन सप्ताह की अवधि के भीतर सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया
क्या कहा संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने

सम्पति के वसीयतनामा को लेकर इस विवाद पर दिवंगत व्यवसायी की बहन मंदिरा कपूर ने खुलकर करिश्मा के बच्चो का समर्थन किया, उन्होने ANI को कहा ” मुझे नहीं पता… इस समय बहुत से सवालों के जवाब देने बाकी है। पहले तो यह सिर्फ़ माँ तक सीमित था। अब बच्चे भी इसमें शामिल हैं। अब यह हम सबका मामला है। अब हर कोई जवाब चाहता है। मुझे लगता है कि जब तक हमें जवाब नहीं मिलते तब तक रुकना नहीं है और सवाल पूछते रहना है। कोई ढकने वाले या छुपाने वाले चीजों पर जवाब चाहिए। जब तक यह पूरी तरह खुला माहौल नहीं होता — तब तक हम कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं होंगे।”
“…हम वो नहीं मांग रहे जो हमारा हक़ नहीं है। यह सब मेरे पिताजी ने बनाया। मेरे पिताजी ने यह सब मेरी माँ के लिए बनाया। मेरे भाई ने इसे आगे बढ़ाया, जैसे सभी भारतीय परिवारों में होता है। और फिर इसे परिवारों के बीच समान रूप से बाँटा जाना था। लेकिन एक व्यक्ति ने आकर सब कुछ अपने कब्ज़े में ले लिया, और मेरी माँ के पास तो सिर छुपाने के लिए छत भी नहीं बची है।”
संजय की माँ रानी कपूर ने भी वसीयत पर शक ज़ाहिर किया

संजय की माँ रानी कपूर ने भी कहा ” मुझे वसीयत में कुछ नहीं मिला, मैंने दस्तावेज दिखने के लिए कहा और 15 इ-मेल भेजे। सब कुछ प्रिया या करिश्मा के बच्चो को जा रहा है। यह संदिग्ध है। मैं क्लास 1 उत्तराधिकारी हु, और मुझे ही मेरे बेटे ने सड़क पर खड़ा कर दिया है। और मुझे पूरी तरह से बाहर कर दिया है। “
संजय कपूर ने की थी 3 शादियाँ
संजय ने पहली शादी नंदिता महतानी से 1996 में शादी की थी। फिर दोनों साल 2000 में अलग हो गए। उसके बाद उन्होने दूसरी शादी साल 2003 में करिश्मा कपूर से की थी। और इस शादी से उनके दो बच्चे भी है। फिर साल 2016 में करिश्मा और संजय दोनों ने आपसे सहमति से तलाक़ ले लिया। इसके बाद संजय ने तीसरी बार प्रिया सचदेव से अप्रैल 2017 में शादी की, और इस शादी से उनकी एक बेटी भी है।
यह भी पढ़े –
Baaghi 4 box office collection: पहले दिन चला टाइगर श्रॉफ का जलवा