Henley Passport Index में भारत की रैंकिंग सुधरी, पाकिस्तान बांग्लादेश से भी 2 स्थान नीचे जानिए पडोसी देशो का क्या है हाल

Henley Passport Index 2025 में भारत की काफी स्थिति में सुधार आया है, भारत अपनी रैंकिंग में 4 स्थानों की सुधार करते हुए, 80वे स्थान से छलांग लगाकर 76 वे स्थान पर जगह बनायीं है। सिंगापुर का पासपोर्ट अभी भी पहले स्थान पर स्थान बना हुआ है। सुपरपावर अमेरिका इस बार 7 वे स्थान से फिसल कर 10 वे स्थान पर आ गया है। भारत के पडोसी देशो की बात करे तो बांग्लादेश का पासपोर्ट, पाकिस्तान के पासपोर्ट के मुकाबले अभी भी मजबूत बना हुआ है, और अफगानिस्तान इस सूचि में अंतिम स्थान पर बना हुआ है।

Henley Passport Index 2025 में भारत की स्थिति 

पासपोर्ट की इस सूचि में भारत का स्थान 76वां भारत के पासपोर्ट धारक को 58 देशो में वीजा फ्री अराइवल या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। भारत ने पिछले साल से इस बार रैंकिंग में 4 स्थान का सुधार किया है। पिछले साल भारतीय पासपोर्ट से 62 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता था। वीजा फ्री एक्सेस का मतलब होता है की उस देश में बिना वीजा के भी जा सकते है, इससे यात्रा आसान होती है, और देश की साख भी मजबूत होती है। भारत को रैंकिंग में यह फायदा बढ़िया कूटनीति, द्विपक्षीय समझौतों और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका की वजह से मिला है।

भारत के पडोसी की क्या है स्थिति 

Henley Passport Index 2025 में भारत के पडोसी देशो की बात करे तो श्रीलंका का पासपोर्ट 90वां सबसे मजबूत पासपोर्ट है, और इस पासपोर्ट से 42 देशो ने वीजा फ्री एक्सेस मिलता है। बांग्लादेश का स्थान 93 है, और इन्हे 39 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता है। भारत के चिरप्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान का पासपोर्ट इस रैंकिंग में 95वे स्थान पर है, और पाकिस्तानी पासपोर्ट से 32 देशो में वीजा फ्री एक्सेस की सुविधा मिल जाती है। पिछले साल की तरह इस बार भी अफगानिस्तान का पासपोर्ट Henley Passport index में अंतिम स्थान पर है, अफगानिस्तान की रैंकिंग 98 है, और इन्हे 25 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता है।

2024 में भारत और पडोसी देशो की रैंकिंग 

साल 2024 में भारत की रैंकिंग Henley Passport Index में 80 थी, और भारतीय पासपोर्ट से 62 देशो में वीजा फ्री अराइवल का एक्सेस मिलता था। श्रीलंका का स्थान 96 और 43 देशो में वीजा फ्री एक्सेस, बांग्लादेश का स्थान 97 और 42 देशो में वीजा फ्री एक्सेस, पाकिस्तान का स्थान 101 और 34 देशो में वीजा फ्री एक्सेस और अफगानिस्तान अंतिम स्थान 104 और इन्हे 28 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता था।

Henley Passport Index में 10 टॉप रैंक देश 

Henley Passport Index में सिंगापूर पिछले साल की तरह इस पहले स्थान पर बना हुआ है, सिंगापुर पासपोर्ट धारक को 193 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता है। जापान और साउथ कोरिया दूसरे स्थान पर 193 देशो के एक्सेस के साथ बना हुआ है। तीसरे स्थान पर डेनमार्क, फ़िनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन को 189 देशो का एक्सेस है। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन को 188 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता है।

पांचवे स्थान पर मौजूद ग्रीस, नूज़ीलैण्ड और स्विट्जरलैंड को 187 देशो में वीजा फ्री एक्सेस, छठे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम को 186 देशो में वीजा फ्री एक्सेस, सातवे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, काजेच, हंगरी, माल्टा और पोलैंड को 185 देशो में वीजा फ्री एक्सेस, आठवे स्थान पर कनाडा, एस्टोनिआ और यूनाइटेड अरब अमीरात को 184 देशो के वीजा फ्री एक्सेस, नौवे स्थान पर क्रोअसिआ, लताविआ, स्लोवाकिया और स्लोवानिया को 183 देशो में वीजा फ्री एक्सेस, और दसवे स्थान पर आइसलैंड, लिथुआनिया और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका को 182 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता है।

अमेरिका की रैंकिंग पिछले साल सातवीं थी, और उनके पासपोर्ट को 188 देशो में वीजा फ्री एक्सेस मिलता था।

यह भी पढ़े – 

Realme 15T 5G भारत में लॉन्च 7000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

 

Leave a Comment