कौन सी है दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा ! जाने 10 मजबूत मुद्रा की सूची। क्या है भारतीय रुपये की स्थिति

आमतौर पर वैश्विक तौर पर सबसे ज्यादा ट्रेड की जाने वाली मुद्रा यूएस डॉलर ( $ )को दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा के तौर पर देखा जाता रहा है, लेकिन आश्चर्यजनक तौर पर डॉलर दुनिया में ट्रेड किये जाने वाले 180 वैध मुद्राओ में सबसे मजबूत मुद्रा नहीं है। जानिए कौन सी है, दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा ! और किस देश की मुद्रा है, शीर्ष 10 सबसे मजबूत मुद्रा में, भारतीय मुद्रा रुपया किस स्थान पर है।

दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा
दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा
दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा सितम्बर 2025 में

फ़ोर्ब्स के अनुसार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा कुवैती दीनार है। फोर्बेस की यह रिपोर्ट ओपन एक्सचेंज के मुद्रा के एक्सचेंज रेट्स से लिए गयी है। यूएस डॉलर दुनिया के सबसे मजबूत मुद्रा के मामले में दसवे स्थान पर है, और इसके अलावा दुनिया में कोई और ऐसी मुद्रा नहीं है, जिसकी कीमत 1 डॉलर ( 1$ ) से अधिक नहीं है।

ये है दुनिया की 10 सबसे मजबूत मुद्रा की सूची
दुनिया की 10 सबसे मजबूत मुद्रा
1. कुवैती दीनार (KWD)
Kuwait Dinar
Kuwait Dinar

पूर्व मध्य अरबी देश कुवैत की कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा है। एक कुवैती दीनार की कीमत 275.41 रुपये है।

2. बहरैनी दीनार (BHD)
Bahrain Dinar
Bahrain Dinar

फारस की खाड़ी में बसे द्वीप देश बहरीन की मुद्रा बहरीनी दीनार दुनिया की दूसरी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक बहरीन दीनार की कीमत 225.26 रुपये है।

3. ओमनी रियाल (OMR)
Omani Rial
Omani Rial

पूर्व मध्य अरबी देश ओमानी रियाल दुनिया की दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक ओमानी रियाल की कीमत 220 रुपये है।

4. जोर्डनियन दीनार (JOD)
Jordanian Dianar
Jordanian Dianar

एशिया और अफ्रीका के बीच में बसे देश जॉर्डन की जोर्डनियन दीनार दुनिया की चौथी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक जोर्डनियन दीनार की कीमत 119.46 रुपये है।

5. ब्रिटिश पौंड (GBP)
British Pound
British Pound

दुनिया के छठे सबसे बड़े देश ( जीडीपी के हिसाब से ) ब्रिटैन की ब्रिटिश पौंड दुनिया की पांचवी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक ब्रिटिश पौंड की कीमत 107.51 रुपये है।

6.जिब्राल्टर पौंड (GIP)
Gibraltar Pound
Gibraltar Pound

स्पेन के दक्षिणी सिरे पर स्थित ब्रिटिश क्षेत्र जिब्राल्टर की मुद्रा दुनिया की संयुक्त रूपा से छठी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक जिब्राल्टर पौंड की कीमत 107.51 रुपये है।

7. केमेन आयलैंड डॉलर (KYD)
Cayman Island dollar
Cayman Island dollar

कैरेबियन सी में स्थित ब्रिटिश क्षेत्र केमेन आयलैंड की मुद्रा केमेन आयलैंड डॉलर दुनिया की सातवीं सबसे मजबूत मुद्रा है। एक केमेन आयलैंड डॉलर की कीमत 102.49 रुपये है।

8. स्विस फ्रैंक (CHF)
Swiss Franc
Swiss Franc
यूरोपियन देश स्विट्ज़रलैंड की आधिकारिक मुद्रा स्विस फ्रेंक दुनिया की आठवीं सबसे मजबूत मुद्रा है। एक स्विस फ्रेंक की कीमत 95.54 रुपये है।
9. यूरो (EUR)
Euro
Euro

यूरोपियन यूनियन की मुद्रा यूरो दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा में नौवे स्थान पर है, यह यूरोपियन यूनियन के 27 में से 19 देशो में आधिकारिक रूप से स्वीकृत की जाती है। एक यूरो की कीमत 89.04 रुपये है।

10. यूएस डॉलर (USD)
United States Dollar
United States Dollar

दुनिया के सबसे बड़े देश ( जीडीपी के हिसाब से ) संयुक्त राज्य अमेरिका के यूएस डॉलर दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा में दसवे स्थान पर है। एक यूएस डॉलर की कीमत 84.70 रुपये है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रेड की जाने वाली मुद्रा है। दुनिया के बाकी देश में चलने वाली मुद्रा की कीमत 1 यूएस डॉलर से कम है। यूएस डॉलर दुनिया की सबसे संचित मुद्रा है, और इस मुद्रा से किसी वास्तु, कच्चे तेल, सोना, ताम्बा और अन्य धातु की कीमते निर्धारित की जाती है। यूएस डॉलर अमेरिका अमेरिका अधिकृत क्षेत्र, प्यूर्टोरिको इक्वाडोर और ज़िमबावे जैसे देशो में वैध मुद्रा है।

क्या है भारीतय रुपये की स्थिति!
indian Rupees
indian Rupees

इंटरनेशनल मोनेटरी फण्ड के अनुसार भारतीय मुद्रा ‘ रूपया ‘  दुनिया के सबसे मजबूत मुद्रा की सूची में पन्द्रहवे स्थान पर है। खबर लिखे जाने तक 1 रुपये की कीमत 0.011$ यूएस डॉलर थी। यानि एक डॉलर की कीमत 88.06 भारतीय रुपये है।

जानकारी के स्रोत – फोर्बेस 

यह भी पढ़े –

एक नंबर से 2 स्मार्टफोन में कैसे चलाये Whatsapp पहले डिवाइस से बिना लॉगआउट किये। जाने पूरी जानकारी

Leave a Comment